फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cameron announces same day visa for indian businessmen

भारतीय छात्रों और उद्योगपतियों को ब्रिटेन का तोहफा

Tue, 19 Feb 2013 01:11 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 19 Feb 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
cameron announces same day visa for indian businessmen

भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत के बीच ब्रिटेन जैसे अमीर देश ने भी भारतीय उद्योगपतियों और छात्रों को लुभाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। भारत यात्रा पर सोमवार को मुंबई पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ऐलान किया कि उनका देश भारतीय निवेशकों को एक दिन के भीतर ही वीजा देगा।

विज्ञापन


भारत के साथ खास रिश्ते बनाने की बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यहां से कितने भी छात्र पढ़ाई के लिए ब्रिटेन जा सकेंगे, उनकी संख्या की कोई सीमा तय नहीं की जाएगी। ब्रिटिश पीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत और ब्रिटेन के खास रिश्ते हों। यह रिश्ते भविष्य के लिए होंगे न कि अतीत के लिए। कैमरन मुंबई के ताज होटल में भारतीय उद्योगपतियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


भारतीय उद्योग घरानों को निवेश के लिए लुभाने की कोशिशों के क्रम में कैमरन ने कहा कि हम उन भारतीय उद्यमियों को एक दिन के भीतर वीजा उपलब्ध कराने जा रहे हैं, दो हमारे देश में आकर निवेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन का दुनिया में सबसे बड़ा वीजा परिचालन भारत में ही होता है। कैमरन ने भारत की विकास गाथा को इस सदी की महान घटनाओं में से एक बताते हुए कहा कि वह 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में भारतीय छात्रों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए भारत से आने वाले छात्रों की संख्या निर्धारित नहीं है और न ही उनके वहां रुकने का समय ही तय है। भारतीय छात्र पढ़ाई पूरी करने और योग्यता हासिल करने के बाद वहां चाहे कभी तक भी नौकरी कर सकते हैं।

कैमरन ने कहा भारत को व्यापार में आ रही बाधाएं कम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जिस तरह भारतीय निवेशकों का ब्रिटेन में स्वागत करते हैं उसी तरह भारत भी व्यापार बाधाओं को दूर करना जारी रखे। प्रधानमंत्री बनने के बाद तीन वर्षों में दूसरी भारत यात्रा पर आए कैमरन ने कहा कि मंदी से उबर रही ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को भारत के साथ और गहरी साझेदारी की जरूरत है।

साथ आया सबसे बड़ा दल
दिलचस्प यह है कि भारत के साथ कारोबारी रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटिश पीएम कैमरन के साथ उद्योगपतियों और अधिकारियों का बेहद भारी भरकम प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। ब्रिटेन के पीएम के साथ इतना बड़ा दल पहले कभी कहीं नहीं गया।

टाटा का गहरी भागीदारी पर जोर
टाटा समूह के पूर्व प्रमुख रतन टाटा ने भारत-ब्रिटेन के बीच गहरी भागीदारी पर जोर दिया है। टाटा ने ब्रिटेन के कारोबारी माहौल की सराहना करते हुए कहा कि वहां की सरकार ने उन्हें जबरदस्त समर्थन दिया। स्टील कंपनी कोरस, कार कंपनियां जगुआर और लैंड रोवर खरीदने के बाद टाटा समूह वहां सबसे बड़ा उत्पादक है। ब्रिटिश पीएम ने भी इस पर गर्व जाहिर किया कि टाटा समूह वहां जगुआर और लैंड रोवर कारें बनाता है।

भारत की विकास गाथा महान
'भारत की विकास गाथा इस सदी की महान घटनाओं में से एक है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह देश विविधता का उदाहरण है और इसने बेहतरीन आर्थिक विकास किया है। भारत की अर्थव्यवस्था की जबरदस्त क्षमता उसे वर्ष 2030 तक शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शुमार करने जा रही है। हम भारत की संस्कृति, कंपनियों, कारोबार और लोगों के साथ अलग-अलग तरीके से जुड़ना चाहते हैं।'

- डेविड कैमरन, ब्रिटिश पीएम

हेलीकॉप्टर डील का उठ सकता है मुद्दा
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे पर उठे विवाद के बीच भारत यात्रा पर पहुंचे ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन ने कहा है कि यह डील भारत और इटली के बीच का मामला है। कैमरन ने अगस्ता वेस्टलैंड को एक बेहतरीन कंपनी बताते हुए कहा कि इसके ब्रिटेन के सोमरसेट में स्थित प्लांट में हेलीकॉप्टर बनाए जाते हैं। लेकिन यह इटली की फिनमेकानिका की सहायक कंपनी है। कैमरन मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान भारतीय पक्ष हेलीकॉप्टर डील का मुद्दा उठाते हुए इस पर कुछ जानकारी मांग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed