फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   call girl's mobile is still switched off in mehar singh tanwar case

सांसद के बेटे को लूटने वाली कॉलगर्ल हुई गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2015 08:38 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
call girl's mobile is still switched off in mehar singh tanwar case

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर के बेटे मेहर सिंह तंवर के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने कॉलगर्ल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कॉलगर्ल सप्लाई करने वाले एजेंट को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, अभी तक लूट को अंजाम देने वाली कार के ड्राइवर का पता नहीं चल सका है। उसने अपना मोबाइल बंद कर रखा है, जिसकी वजह से पुलिस को उसे ट्रेस करने में वक्त लग रहा है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि वाकोला पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के एजेंट अशोक अभिषेक प्रसाद को बुधवार रात मुंबई से सटे मीरा रोड से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया। अदालत ने प्रसाद को पूछताछ के लिए 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत में दे दिया है। आरोपी ने वाकोला पुलिस को कॉलगर्ल के बारे में इनपुट दिया है, जिसके आधार पर एक टीम उसके पीछे लगी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को नहीं मिला लूट का सुराग

call girl's mobile is still switched off in mehar singh tanwar case

कॉलगर्ल और उसके ड्राइवर ने दो दिन पहले सांताक्रूज के कालीना स्थित एक फाइव स्टार होटल के बाहर सांसद पुत्र को कथित तौर पर चाकू की नोक पर लूट लिया था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मेहर सिंह तंवर ने कॉलगर्ल बुलाने के लिए एस्कॉर्ट सर्विस को फोन किया था।

जब मेहर होटल के बाहर आई कॉलगर्ल से मिलने पहुंचा तो कॉलगर्ल तथा उसके ड्राइवर ने सांसद के बेटे को चाकू दिखाकर रुपयों की मांग की। घटना से सहमे मेहर ने दोनों को डेढ़ लाख रुपये दे दिए।

मेहर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने के साथ बाद में खुद भी वाकोला थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया था। हालांकि सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला है, जिससे यह पता चल सके कि भाजपा सांसद के बेटे को लूटा गया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि लड़की मेहर के साथ गाड़ी में घूमने गई। फिर दोनों साथ-साथ होटल की लॉबी तक आते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed