{"_id":"b825107e-808e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"calcutta-fire-in-suryasen-market-8-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाताः बाजार में लगी आग, अब तक 18 मरे ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोलकाताः बाजार में लगी आग, अब तक 18 मरे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 27 Feb 2013 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के सूर्यसेन बाजार में बुधवार तड़के लगी आग में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। बाजार अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के लिए 25 दमकल लगाए गए हैं। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। हालांकि इलाके में अब भी धुंआ फैला हुआ है। अग्निशमन दल के लोग दुकानों के अंदर पहुंच गए हैं और वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सूर्यसेन बाजार सियालदह इलाके में है। यहां कपड़ा, किराने और सब्जियों की लगभग 450 दुकानें हैं। बताया जा रहा है कि इन दुकानों में अधिकांश लोग काम करने के बाद यहीं सो जाते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को भी जब तड़के आग लगी तब कई लोग दुकानों के अंदर सो रहे थे। इनमें से अधिकांश हादसे का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये आग शार्ट सर्किट से लगी। हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।
पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा है कि बाजार का निर्माण अवैध तरीके से हुआ है। जिस बिल्डिंग में आग लगी है वह सात मंजिला है और इसके भूतल व प्रथम तल पर दुकाने हैं बाकी तल पर कार्यालय है।