{"_id":"496acfccfb3e9fd0dd97688ca1d031a4","slug":"cag-report-of-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गुजरात का हर तीसरा बच्चा कुपोषण का शिकार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'गुजरात का हर तीसरा बच्चा कुपोषण का शिकार'
एजेंसी/अहमदाबाद
Updated Sat, 05 Oct 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात का हर तीसरा बच्चा कम वजन यानी कुपोषण का शिकार है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में राज्य में चल रही समन्वित बच्चा विकास योजना (आईसीडीएस) की कार्यप्रणाली को आडे़ हाथ लेते हुए खुलासा किया है।
विज्ञापन
गुजरात में हर तीसरे बच्चे का वजन कम है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत राज्य में कुपोषण को दूर किया जा रहा है।
गुजरात विधानसभा में बृहस्पतिवार को पेश रिपोर्ट में कहा गया कि गुजरात में पूरक पोषण कार्यक्रम के तहत 2 करोड़ 23 लाख बच्चे लाभार्थी हैं। लेकिन इनमें से करीब 63.37 लाख बच्चों को इस योजना का उचित लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
योजना का लक्ष्य वर्ष में कम से कम 300 दिन बच्चों को पर्याप्त पोषण देना है। लेकिन बच्चों को महज 96 दिन ही पोषण मिल पा रहा है। हर तीसरे बच्चे का वजन कम है।
विज्ञापन
रिपोर्ट कहती है कि आईसीडीएस के लाभ से करीब 1.87 करोड़ बच्चे वंचित हैं।