{"_id":"204a0dd0-d6b6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"cabinet-reshuffle-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल में फेरबदल आज शाम 5.30 बजे ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मंत्रिमंडल में फेरबदल आज शाम 5.30 बजे
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस संगठन में फेरबदल के बाद चुनाव के लिए कमर कस रही यूपीए सरकार में सोमवार को फेरबदल किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शाम साढ़े पांच बजे नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
माना जा रहा है कि फेरबदल में चार कैबिनेट तथा चार से छह राज्य मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। यूपीए सरकार के इस अंतिम फेरबदल में चुनावी राज्यों को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है।
सड़क एवं परिवहन मंत्री सीपी जोशी और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन के इस्तीफा देने और पवन कुमार बंसल और अश्विनी कुमार को कैबिनेट से हटाए जाने के अलावा डीएमके और टीएमसी कोटे के कई पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल फेरबदलः खड़गे को मिल सकता है रेल मंत्रालय
विज्ञापन
ऑस्कर फर्नांडीस और विलास मुत्तेमवार को कैबिनेट में नए चेहरे के रूप में शामिल किया जा सकता है।
मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले माकन और जोशी को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस फेरबदल में चुनावी राज्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं राहुल गांधी की छाप भी इसमें दिखने की संभावना है। मसलन राजस्थान से ज्योति मिर्धा, मध्य प्रदेश से प्रेमचंद गुड्डू और दिल्ली से जयप्रकाश अग्रवाल को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।
इसके अलावा दो मंत्रालयों का पदभार संभाल रहे मंत्रियों से एक मंत्रालय लिया जा सकता है। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस और डीएमके की समर्थन वापसी के बाद इन पार्टियों के कोटे वाले खाली पड़े पदों को भरे जाने की चर्चा लंबे समय से की जा रही थी।
इस बीच भ्रष्टाचार के आरोपों में रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और कानून मंत्री अश्विनी कुमार को इस्तीफा देना पड़ा था।