फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cabinet reshuffle not on the agenda of Rahul Gandhi

कैबिनेट फेरबदल में नहीं चला राहुल गांधी का एजेंडा

Tue, 18 Jun 2013 12:34 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cabinet reshuffle not on the agenda of Rahul Gandhi

अगले लोकसभा चुनाव की सियासत को देखते हुए यूपीए सरकार के कैबिनेट फेरबदल में युवा और काबिलियत के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एजेंडा नहीं चला है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस फेरबदल में चार नए कैबिनेट और चार नए राज्य मंत्री बनाए हैं। मगर इन नियुक्तियों में विशुद्ध रूप से चुनाव की सियासत ही हावी रही।
विज्ञापन


यूपीए-दो के आखिरी माने जाने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर भले ही चर्चा और गहमागहमी लंबे समय से रही हो, मगर प्रधानमंत्री ने बिना कोई बड़ा उलटफेर किए चुनावी राजनीतिक समीकरणों को बिठाने की कोशिश भर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फेरबदल में कर्नाटक के दिग्गज दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को नया रेल मंत्री बनाया गया है। खड़गे की जगह शीशराम ओला को श्रम मंत्री बनाया गया है।

मंत्रिमंडल फेरबदल में राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब का ध्यान रखा गया है। यूपीए-एक में मंत्री रहने के बाद चार साल तक दूसरे कार्यकाल में जगह नहीं पाने वाले राजस्थान के वरिष्ठ जाट नेता ओला को आखिरी साल में मंत्री बनाया गया है।

वहीं राजस्थान से ही सीपी जोशी के इस्तीफे के बाद दूसरे ब्राह्मण चेहरे गिरिजा व्यास को कैबिनेट में शामिल किया गया है। गिरिजा को अजय माकन के इस्तीफे से खाली शहरी गरीबी उन्मूलन और आवास मंत्रालय दिया गया है।

कर्नाटक से ऑस्कर फर्नांडीज और आंध्र प्रदेश से केएस राव को भी कैबिनेट में जगह दी गई है।  

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। राज्य मंत्री के तौर पर माणिक राव गावित, संतोष चौधरी, जेडी सीलम और ईएनएस नचियप्पन को भी शपथ दिलाई गई।

राजस्थान में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए वहां के वरिष्ठ जाट नेता ओला को ज्यादा उम्र होने के बावजूद मंत्री बनाया गया है। वह करीब 86 साल के हैं और यूपीए सरकार के सबसे वयोवृद्ध मंत्री हो गए हैं।

कर्नाटक से ऑस्कर फर्नांडीज को सड़क परिवहन मंत्री पद दिया गया है। वह सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं। तमिलनाडु से नचियप्पन को वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया है।

आंध्र प्रदेश में पार्टी की सेहत सुधारने के लिए सांसद केएस राव को कपड़ा मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह आंध्र में प्रभावशाली कम्मा जाति से हैं।


पंजाब में पार्टी की सेहत सुधारने के लिए होशियारपुर की सांसद संतोष चौधरी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री पद दिया गया है।

महाराष्ट्र से नौ बार के लोकसभा सांसद माणिक राव गावित को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। उनके कद के मुताबिक उन्हें छोटा पद देने की चर्चा है।

पिछड़े वर्ग के नेता जेडी सीलम को वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री का ओहदा दिया गया है।

नए रेल मंत्री
मल्लिकार्जुन खड़गे (पहले श्रम व रोजगार मंत्री)

चार नए कैबिनेट मंत्री
शीशराम ओला, श्रम एवं रोजगार
ऑस्कर फर्नांडीज, सड़क व परिवहन
गिरिजा व्यास, आवास, शहरी विकास व गरीबी उन्मूलन
केएस राव, टेक्सटाइल

चार नए राज्य मंत्री

माणिक राव गावित, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
संतोष चौधरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
ईएनएस नचियप्पन, वाणिज्य एवं उद्योग
जेडी सीलम, वित्त मंत्रालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed