फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cabinet reshuffle may be in june

कैबिनेट में फेरबदल जल्द, दो-तीन मंत्रियों की होगी छुट्टी

Wed, 12 Jun 2013 11:29 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
cabinet reshuffle may be in june

संसद का सत्र बुलाने की संभावना के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल में इसी महीने फेरबदल होने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, फेरबदल में दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

हालांकि, मंत्रियों को घोटाले के बजाय राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से बाहर किया जा सकता है। कुछ नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में नौ या दस नए मंत्री जगह पा सकते हैं। कांग्रेस और सरकार के शीर्ष स्तर पर खाली पड़े पदों को जल्द भरने को लेकर बातचीत प्रक्रिया शुरू हो गई है।

हालांकि, प्रधानमंत्री ने इस साल की शुरुआत में किए मंत्रिमंडल फेरबदल को आखिरी बदलाव कहा था। मगर बदले राजनीतिक घटनाक्रम के चलते उन्हें फिर फेरबदल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सहयोगी दल द्रमुक के सरकार से अलग होने के बाद कई मंत्री पद खाली पड़े हैं। वहीं रेलवे घूस कांड में पवन बंसल के रेल मंत्री की कुर्सी छोड़ने और कोयला घोटाले मामले में अश्विनी कुमार की कानून मंत्रालय से विदाई के चलते भी प्रधानमंत्री को अपने मंत्रियों के काम में फेरबदल की जरूरत पड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रमुक कोटे के मंत्री रहे एमके अलागिरी के जाने के बाद रासायनिक उर्वरक मंत्रालय खाली पड़ा है। जबकि उससे पहले दयानिधि मारन को टेलीकॉम विवाद में फंसने के चलते कपड़ा मंत्रालय से जाना पड़ा था। यह पद लंबे समय से खाली पड़ा है।


जहां तक रेल मंत्री सीपी जोशी के बने रहने की बात है, उनके पास से सड़क और परिवहन मंत्रालय लेने की चर्चा है।

कानून मंत्री की कुर्सी पर कपिल सिब्बल के बरकरार रहने के अलावा दूरसंचार एवं सूचना तकनीक मंत्रालय भी उनके पास रहने की चर्चा चल रही है। इसके अलावा कई राज्य मंत्री पद भी खाली पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed