{"_id":"2f5553c4-03bd-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"cabinet-reshuffle-likely-congress-may-keep-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्रालय अपने पास रखेगी कांग्रेस?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेल मंत्रालय अपने पास रखेगी कांग्रेस?
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Sep 2012 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी उथलपुथल से बेपरवाह यूपीए सरकार ने चेहरा बदलने का लगभग फैसला कर लिया है। अगले हफ्ते कैबिनेट में फेरबदल होने की उम्मीद है। तृणमूल कांग्रेस के मंत्रियों के इस्तीफे के बाद रेल मंत्रालय अब कांग्रेस के खाते में ही रखने के संकेत हैं। इस क्रम में कई बड़े चेहरे सरकार से बाहर जा सकते हैं तो कइयों को संगठन में जगह मिल सकती है, जबकि कई ऐसे है, जिन्हें संगठन के रास्ते सरकार में जगह मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने भी सरकार के फैसलों को आगे बढ़ाने की हरी झंडी दे दी है। लिहाजा, मंत्रिमंडल से बाहर और अंदर आने वालों की सूची तैयार होना शुरू हो गई है और अब अगले हफ्ते फेरबदल को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। इस कड़ी में ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद को स्वतंत्र प्रभार मंत्री का दर्जा मिल सकता है। यह दोनों अभी राज्य मंत्री है।
आगामी मंत्रिमंडल फेरबदल में खास बात यह हो सकती है कि ममता के सरकार से हटने के बाद उनके धुर विरोधी कांग्रेसी सांसदों को मंत्री पद का तोहफा मिल सकता है। बंगाल से सांसद दीपा दास मुंशी और अधीर रंजन चौधरी को मंत्री पद दिया जा सकता है। जबकि राज्यसभा के पूर्व उप सभापति के रहमान खान को भी कैबिनेट मंत्री पद दिया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री किरण रेड्डी की कुर्सी तेलंगाना मसले के सुलझने तक फिलहाल सुरक्षित हो गई है। वह फिलहाल मुख्यमंत्री ही रहेंगे। जबकि पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी को किसी और महकमे में ट्रांसफर करने की संभावना है। जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज को अभी राज्य की ही जिम्मेदारी संभालने दिया जाएगा। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के सिने स्टार चिरंजीवी को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।