{"_id":"1a51e7ad5b421c0c019248377ea641c1","slug":"cabinet-may-withdraw-controversial-ordinance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यादेश वापस लेने के मूड में सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अध्यादेश वापस लेने के मूड में सरकार
विनोद अग्निहोत्री/नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Oct 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दागी सांसदों को बचाने के लिए जल्दबाजी में लाए गए अपने विवादास्पद अध्यादेश को केंद्र सरकार वापस लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
इस आशय के संकेत मंगलवार को तब मिले जब बुधवार को बुलाई गई कैबिनेट बैठक से संबधित कैबिनेट नोट में इस अध्यादेश के वापस लेने के फायदे और नुकसान का जिक्र किया गया है। यह नोट सभी मंत्रियों को भेजा गया है।
गौरतलब है कि इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आक्रामक बयान और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा हस्ताक्षर न करने के बाद सरकार पर इस अध्यादेश को वापस लेने का दबाव बेहद बढ़ गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अपनी एक सप्ताह की अमेरिका यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वदेश लौट रहे हैं। उनके लौटते ही बुधवार को सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मुलाकात होगी।
विज्ञापन
इस मुलाकात में राहुल गांधी के बयान के बाद उत्पन्न परिस्थिति पर दोनों नेता चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर राहुल गांधी से भी बात करेंगे।
इसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक होगी जिसमें इस अध्यादेश पर चर्चा होगी और उसे वापस लेने का फैसला लिया जा सकता है।