फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cabinet decision on food decurity bill is postponed

खाद्य सुरक्षा विधेयक पर कैबिनेट का फैसला टला

Tue, 19 Mar 2013 12:32 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 19 Mar 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
cabinet decision on food decurity bill is postponed

मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक पर कोई फैसला नहीं हुआ है। इस मामले पर अब मंगलवार को विचार होगा। इसके लिए मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


उधर, चीनी को नियंत्रण मुक्त करने का फैसला भी फिलहाल टल गया है। सोमवार की बैठक में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम समेत कई मंत्री मौजूद नहीं थे।

तमिल मामले पर डीएमके की सरकार से समर्थन वापसी की धमकी और वहां उत्पन्न स्थितियों के बाद मंत्री पी. चिदंबरम समेत को चेन्नई रवाना होना पड़ा।

खाद्य सुरक्षा विधेयक पर संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों और राज्यों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को इसमें कई संशोधन करने हैं।

खाद्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अनाज की मात्रा प्रति व्यक्ति 5 किलो तय करने और कुल 67 फीसदी आबादी को सस्ता राशन देने की स्थायी समिति की मांग सरकार मान सकती है, जबकि बच्चों व महिलाओं को खाद्य सुरक्षा देने के मामले में समिति की सिफारिशों के बजाय महिला व बाल विकास मंत्रालय के सुझावों पर अमल करने की तैयारी है।
विज्ञापन


उधर, चीनी को नियंत्रण मुक्त करने के मामले को सरकार ने टाल दिया है। महंगाई की समस्या से जूझ रही सरकार को आशंका है कि नियंत्रण मुक्त करने से महंगाई और भड़क सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed