फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cabinet approve ordinance on land aquisition bill

भूमि अधिग्रहण पर तीसरी बार अध्यादेश को मंजूरी

Sat, 30 May 2015 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 May 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
cabinet approve ordinance on land aquisition bill

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूमि अधिग्रहण पर तीसरी बार अध्यादेश लाने का फ़ैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार सुबह हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फ़ैसला किया गया।

विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण पर मौजूदा अध्यादेश की अवधि चार जून को समाप्त हो रही है। विपक्षी दलों के अलावा मोदी सरकार में शामिल शिवसेना भी भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है। बजट सत्र में भारी विरोध के कारण इस विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा गया था। शुक्रवार को इस समिति की पहली बैठक हुई थी।
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस ने तीसरी बार अध्यादेश लाने के सरकार के फ़ैसले का कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह देश के किसानों के साथ क्रूर मज़ाक़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed