CSAT: हल तलाश्ाने में जुटी मोदी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएससी सी-सैट विवाद को लेकर हंगामा थमता नहीं दिख रहा है। जहां एक ओर छात्र इस मुद्दे का जल्द से जल्द कोई हल चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार भी इस मुद्दे पर खासी परेशान है।
वर्मा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद अब सरकार इस मुद्दे का जल्द से जल्द कोई ठोस हल निकालना चाहती है। इसी के मद्देनजर शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
जिसमें राम माधव और जेपी नड्डा शामिल हुए। बैठक में वर्मा कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। इस मामले में जरूरी रास्ता निकालने की कोशिश की।
बैठक के बाद बीजेपी महासचिव जेपी नड्डा ने बताया कि राजनाथ सिंह के घर पर हुई बैठक में वर्मा कमिटी की रिपोर्ट पर चर्चा की गई और सरकार जल्द से जल्द इसका रास्ता निकालने में कामयाब हो जाएगी।
पार्टी और सरकार दोनों ने संभाला मोर्चा
इस मुद्दे पर जेडीयू नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सी-सैट का विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया। सरकार से इस मुद्दे का जल्द से जल्द हल निकालने की मांग की है।
दूसरी ओर यूपीएससी परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। सी-सैट पैटर्न से नाराज छात्रों ने शनिवार सुबह गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी लिया।
जहां एक तरफ वर्मा कमेटी की रिपोर्ट पर सरकार मंथन कर रही है। वहीं, छात्र सरकार के आश्वासन पर भरोसा नहीं जता पा रहे हैं।
बता दें कि सी-सैट विवाद पर समीक्षा कर रही वर्मा कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। जिस पर सरकार मंथन में जुटी हुई है। हालांकि सूत्रों की मानें तो सरकार रविवार को मामले में अपना फैसला सुना सकती है।