{"_id":"9a87196d38b11785a289373ccfe59601","slug":"c-p-thakur-jatia-goel-nominated-by-bjp-for-rs-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय गोयल को राज्यसभा भेजेगी भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विजय गोयल को राज्यसभा भेजेगी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Jan 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने सात फरवरी को होने वाले विभिन्न राज्यों की राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।
विज्ञापन
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान से विजय गोयल, नारायण पंसारिया और रामनारायण डूड़ी, बिहार से आर के सिन्हा और सीपी ठाकु़र, मध्य प्रदेश से प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया के नाम बतौर प्रत्याशी घोषित किए गए।
समिति ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात से प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा की। बाद में इन राज्यों के प्रत्याशियों के चयन का जिम्मा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, सत्तारूढ़ जदयू ने भी बिहार से राज्यसभा के लिए समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर, एक अखबार के संपादक हरिबंश और कहकशां परवीन के नामों का ऐलान किया है।
विज्ञापन
पार्टी के नेता शिवानंद तिवारी, नौकरशाह एनके सिंह और शाबिर अली का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
पवार, मेनन और धूत ने राज्यसभा का पर्चा भरा
महाराष्ट्र से केंद्रीय कृषि मंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार और उनकी ही पार्टी के माजिद मेनन और उद्योगपति राजकुमार धूत ने शुक्रवार को राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल कर दिया।
राज्यसभा की खाली सीटों के लिए सात फरवरी को चुनाव होने हैं। बृहस्पतिवार को पुणे के व्यवसायी संजय काकडे़ ने भी पर्चा भरा था। इस तरह यहां से पर्चा दाखिल करने वालों की कुल संख्या चार हो गई है।