सी-17 ग्लोबमास्टर कई गुना बढ़ाएगा भारत की ताकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना प्रमुख एन के ब्राउन ने बताया कि ग्लोबमास्टर कारगिल, लद्दाख और अन्य उत्तरी और उत्तर पूर्वी सीमाओं पर यह आसानी से उतर सकता है। सीमा के अलावा देश में कहीं भी आपात काल जैसी स्थिति बनने पर यह अपनी ताकत दिखाएगा।
इसके अलावा लैंडिंग में परेशानी होने की स्थिति में इसमें रिवर्स गियर भी दिया गया है। विमान चार इंजनों से लैस है। यह विश्व के बड़े मालवाहक जहाजों में से एक है। 81वीं स्क्वार्डन के ग्रुप कैप्टन को ‘गोल्डन की’ देकर विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किया। इस स्क्वार्डन को स्काईलॉर्ड्स नाम दिया गया है।
सी-17 ग्लोबमास्टर फैक्ट फाइल
लंबाई - 174 फीट
चौड़ाई- 170 फीट
ऊंचाई- 55 फीट
3500 फीट लंबी हवाई पट्टी पर उतरने की क्षमता
1500 फीट पर आपातकाल में उतारने में सक्षम
70 टन वजन ले जाने में सक्षम
42 हजार किमी तक की उड़ान भर सकता है एक बार में
150 से अधिक जवानों को एक साथ ले जाने में सक्षम
03 हेलीकॉप्टरों या दो ट्रकों को एयरलिफ्ट करने की ताकत
20 हजार करोड़ रुपये की डील में हुआ था 10 विमानों का सौदा
03 ग्लोब मास्टर भारत पहुंचे, जबकि सात अगले साल तक पहुंचेंगे