{"_id":"fccf7e16e431921216488c9ba11903b2","slug":"byelection-in-rajasthan-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी पूरी, अब मतदाताओं की बारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तैयारी पूरी, अब मतदाताओं की बारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 12 Sep 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की चार सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टी के उम्मीदवारों का सीधा मुकाबला है, तीसरा कोई दल इस चुनाव में शामिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
निर्दलियों ने जरूर ताल ठोकी है। निर्दलीय भी कांग्रेस और भाजपा के बागी है, जो अपनी पार्टियों को ही सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाएंगे।
विधानसभा सीट - कोटा दक्षिण
कोटा दक्षिण सीट पर कांग्रेस ने शिवकांत नंदवाना को और भाजपा ने संदीप शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री रहे मंत्री शांति धारीवाल तथा विधायक से सांसद बने भाजपा के ओम बिडला की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
विज्ञापन
विधानसभा सीट - सूरजगढ़
यहां कांग्रेस ने राजनीति में अनुभवी और स्थानीय चेहरा श्रवण कुमार को टिकट दिया है, वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह को उतारा है। दिगम्बर सिंह यहां के लिए बाहरी है। वे मूलत: भरतपुर से है। यहां मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विधानसभा सीट - वैर
पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस की हार का अंतर अधिक नहीं था। इस कारण भाजपा को मेहनत करनी पड़ेगी। यहां से कांग्रेस ने नए चेहरे भजनलाल जाटव को उतारा है, वहीं भाजपा ने सांसद रह चुके गंगाराम कोली को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर इन दोनों ही जातियों का अच्छा वोट बैंक है।
विधानसभा सीट - नसीराबाद
यह सीट गुर्जर और जाट बाहुल्य है। इस सीट पर भी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का अंतर ज्यादा नहीं था। कांग्रेस ने यहां से विधायक रह चुके महेन्द्र सिंह और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह गुर्जर के भाई रामनारायण गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने सरीता गैना को टिकट दिया है।