फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   By the video Congress targets Modi Government on Pathankot terror attack.

कांग्रेस का सवाल, 'अलर्ट था तो हमला क्यों'

Wed, 06 Jan 2016 09:21 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
By the video Congress targets Modi Government on Pathankot terror attack.

पठानकोट हमले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रूख अख्तियार किया है। कांग्रेस ने बाकायदा वीडियो जारी करके भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे सामने आए। उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा को निशाने पर रखा। शिंदे ने कहा कि भाजपा देशवासियों को गुमराह कर रही है। जब-जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई है आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा की सरकार दौरान हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 1999 में आईसी 184 का अपहरण हुआ तो तत्कालीन विदेश मंत्री ने जेल में बंद आतंकियों को कंधार ले गए और छोड़ दिया। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी जब पाकिस्तान दौरे पर गए तो कारगिल की घुसपैठ हुई। अब प्रधानमंत्री मोदी जब पाकिस्तान गए तो पठानकोट में आतंकी हमला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने पूछा, 'जब अलर्ट था तो हमला कैसे'

By the video Congress targets Modi Government on Pathankot terror attack.

सुशील कुमार शिंदे ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखते हुए 26/11 को हुए मुंबई हमले के बाद उनके दिए गए बयान का वीडियो सुनाया। जिसमें गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने तत्कालीन सरकार पर पाकिस्तान को बिरयानी खिलाने का आरोप लगाया था, लेकिन अब वो खुद क्या कर रहे हैं?

कांग्रेस नेता ने पूछा कि आखिर जब सरकार के पास अलर्ट थे तो पठानकोट का हमला कैसे हुआ?

उन्होंने केंद्र सरकार को फेल करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि आखिर वो बिना देश को बताए पाकिस्तान क्यों चले गए? आखिर उनकी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से क्या बात हुई, इसकी जानकारी सरकार देनी चाहिए।

शिंदे यहीं नहीं रुके उन्होंने मोदी सरकार पर देश की सुरक्षा के मद्देनजर कोई खास योजना नहीं होने के आरोप लगाए हैं।

हमले पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे पांच सवाल

By the video Congress targets Modi Government on Pathankot terror attack.

पठानकोट हमले को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पांच सवालों के जवाब मांगे हैं। कांग्रेस की ओर से पहला सवाल था कि आखिर इतने बड़े हमले पर अब तक पाकिस्तान के उच्चायुक्त को क्यों नहीं बुलाया?

दूसरा सवाल कि आखिर इतने बड़े हमले के दौरान देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री ने क्या कोशिशें कीं? तीसरा सवाल इस मामले को अब तक अंतरराष्ट्रीय मंच पर क्यों नहीं उठाया गया?

चौथा सवाल आखिर अलर्ट के बाद भी आतंकवादी एयरबेस में कैसे घुस गए? पांचवा सवाल कि पाक दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी की नवाज शरीफ से आखिर क्या बात हुई?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed