फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   by his own statement to rss is away from Muslim mach's iftar party

संघ को उसके ही बयान ने किया मुस्लिम मंच की इफ्तार पार्टी से दूर

Fri, 17 Jul 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jul 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
by his own statement to rss is away from Muslim mach's iftar party

मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को राष्ट्रीय मुस्लिम मंच और उसकी इफ्तार पार्टी से किनारा करने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले तक जिस आयोजन को संघ की पहली इफ्तार पार्टी के रूप में प्रचारित किया जा रहा था, अब संघ को उससे नाम जोड़े जाने से भी एतराज है।

संघ की ओर से मीडिया की जिम्मेदारी संभालने वाले मनमोहन वैद्य ने कहा है कि बीते हफ्ते मंच द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी से संगठन का कोई नाता नहीं है।

इंद्रेश कुमार ने किया था आयोजन

by his own statement to rss is away from Muslim mach's iftar party

संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच एक स्वतंत्र संगठन है। संघ का राष्ट्रहित में कार्य करने वाले सभी संगठनों और संस्थाओं से संपर्क रहता है।

ऐसे में मंच द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी को संघ का कार्यक्रम बताना न केवल गलत, बल्कि शरारतपूर्ण भी है। 2002 में केसी सुदर्शन के संघ प्रमुख रहते मुसलमानों से नजदीकी बढ़ाने के लिए इस मंच का गठन किया गया था।

मंच के मुखिया इंद्रेश कुमार ने इसी रणनीति के तहत बीते हफ्ते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इसे संघ की ओर से दी जाने वाली पहली इफ्तार पार्टी बताया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ने की वजह से संघ हटा पीछे

by his own statement to rss is away from Muslim mach's iftar party

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निमंत्रण के बाद भी इस पार्टी में शिरकत नहीं की थी। यही नहीं, वे लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में नहीं गए।

ऐसे में सवाल उठा कि जब सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति से दूर है तो संघ इस दिशा में क्यों लालायित है। इसी विवाद के बढ़ने के बाद संघ को पीछे हटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed