वीआईपी सीटों पर उपचुनाव की तारीख तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की ओर से खाली की गई वडोदरा और मैनपुरी लोकसभा सीटों पर 13 सितंबर को उप चुनाव कराने की शनिवार को घोषणा की। इसके साथ ही मेडक संसदीय सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। यह सीट टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के तेलंगाना के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस्तीफा देने से खाली हुई है।
लोकसभा चुनाव में मोदी वडोदरा के अलावा वाराणसी से भी चुने गए थे। उन्होंने वाराणसी सीट को कायम रखा और वडोदरा सीट छोड़ दी। जबकि वडोदरा से मोदी इस चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीते थे। उसी तरह मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट को खाली कर दिया और आजमगढ़ सीट बरकरार रखी।
दोनों के जीत ली थी दोनों सीटें
सपा सुप्रीमो और टीआरएस प्रमुख ने 26 मई को इस्तीफा दिया था, जबकि मोदी ने 29 मई को इस्तीफा सौंपा था। ये तीनों इस्तीफे 29 मई को स्वीकार कर लिए गए थे। आयोग ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और सिक्किम में विभिन्न कारणों से खाली हुई विधानसभा की कुल 33 सीटों पर उपचुनाव कराने का भी ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों, सहारनपुर नगर, बिजनौर, ठाकुरद्वारा, नोएडा, निगहासन, लखनऊ पूर्व, हमीरपुर, चरखारी, सिराथू, बहला (एससी) और रोहनिया विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। आयोग की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक इन उप चुनावों के लिए अधिसूचना 20 अगस्त को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त होगी। इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 अगस्त को नाम वापस लिए जाएंगे। मतदान 13 सितंबर को होगा और मतगणना 16 सितंबर को करायी जाएगी।