फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   businessmen who faced allegation in criminal proceedings

कारोबारी जगत के इन बादशाहों के हाथ भी रंगे हैं

Wed, 16 Oct 2013 03:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Oct 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
businessmen who faced allegation in criminal proceedings

सीबीआई ने कोलगेट मामले में मंगलवार को

विज्ञापन
14वीं एफआईआर दर्ज कराई और गाज गिरी कुमार मंगलम बिड़ला पर। दरअसल, यह मामला उड़ीसा के तालाबीरा सेकेंड कोल ब्लॉक के आवंटन से जुड़ा है, जो हिंडाल्को को दिया गया था।

जाहिर है, कानून के हाथ बिड़ला की गिरेबां तक पहुंचने से बिजनेस जगत में हड़कंप मच गया है। लेकिन किसी दिग्गज कारोबारी के कानूनी पचड़े में फंसने का यह पहला मामला नहीं है।

आइए गौर करें देश के ऐसे दिग्गज बिजनेसमैन और कंपनियों की फेहरिस्त पर, जिन पर कानून की मार पड़ी।

सुनील मित्तल
भारती एयरटेल के बॉस सुनील भारती मित्तल पर 2003 को हुए स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियमितता बरतने का आरोप लगा हे। इसके अलावा उनकी कंपनी एयरटेल इंटरनेशनल कॉल की कथति गैरकानूनी राउटिंग को लेकर भी कटघरे में है।

नवीन जिंदल
स्टील कारोबार में बड़ा नाम रखने वाले जिंदल परिवार की विरासत संभाल रहे नवीन जिंदल का नाम भी कोलगेट से जुड़ी एफआईआर में दर्ज है। उन पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगा है।

कुमार मंगलम बिड़ला

ए वी बिड़ला ग्रुप के बॉस का नाम कोलगेट मामले में हालिया एफआईआर में दर्ज किया गया है।

मुकेश अंबानी
देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी पर भी आरोप लग चुके हैं। सीबीआई ने हाल में उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच बंद की है, जिनमें कहा गया था कि उनकी कंपनी ने गैस फील्ड की कॉस्ट बढ़ाई।

अनिल अंबानी

अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी तक भी कानून के हाथ पहुंचे थे, हालांकि जांच के बाद उन्हें आरोपों से बरी कर दिया गया। अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस टेलीकॉम के तीन कार्यकारी अधिकारियों पर 2जी मामले में आरोप दर्ज हैं।

संजय चंद्रा

यूनिटेक के बॉस संजय चंद्रा पर तत्कालीन दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ मिलकर 2जी लाइसेंस लेने के लिए साजिश रचने और जानकारी छिपाने का इल्जाम लगा।

रुइया और खैतान परिवार

एस्सार ग्रुप के प्रमोटर रवि और अंशुमान रुइया, उनके रिश्तेदार किरण और आई पी खैतान, एस्सार के एक एग्जिक्यूटिव और तीन कंपनियों पर 2जी घोटाले में आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगा।

टाटा कम्युनिकेशन

कंपनी पर गैरकानूनी इंटरनेशनल कॉल सर्विस मुहैया कराने का इल्जाम लग चुका है।

वोडाफोन इंडिया

एनडीए सरकार के दौरान स्पेक्ट्रम आवंटन के दौरान नाजायज फायदा बनाने का आरोप लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed