फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Businessman Rajesh Juneja bids Rs 1.21 crore for PM Modi's suit

जानिए उसे, जिसने लगाई मोदी के सूट की बोली 1.21 करोड़

Thu, 19 Feb 2015 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Feb 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
Businessman Rajesh Juneja bids Rs 1.21 crore for PM Modi's suit

दुनिया भर की मीडिया में सुर्खिया बटोरने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा सूट इन दिनों देश की मीडिया में छाया हुआ है। पीएम मोदी के खुद के नाम लिखे और बेशकीमती सूट का विवाद उठा तो अब इसकी नीलामी कराई जा रही है। इस सूट के नीलामी की प्रक्रिया सूरत में बुधवार को शुरू हुई है जो शुक्रवार तक चलेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के सूट की नीलामी में बुधवार को शुरुआती बोली 11 लाख रुपए की लगी जो गुरुवार को लगभग सवा करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

इससे बुधवार की शाम को गुजरात के ही एक कपड़ा व्यापारी राजेश जुनेजा ने 1.21 करोड़ रुपए लगाकर चर्चा में आ गए हैं। लेकिन मोदी के सूट के लिए बुधवार तक सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले जुनेजा मोदी का सूट क्यों खरीदना चाहते हैं?

विज्ञापन

जुनेजा ने क्यों लगाई इतनी बोली, उन्हीं की जुबानी

Businessman Rajesh Juneja bids Rs 1.21 crore for PM Modi's suit

जुनेजा ने इकोनॉमिक्स टाइम्स को बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी जीवन शैली से बहुत प्रभावित हैं और मोदी लिए उनके दिल में बहुत की सम्मान है। जुनेजा ने बताया कि उन्होंने नरेंद्रभाई मोदी को पहली बार कुछ सालों पहले बाढ़ के दौरान देखा था।

उनके शब्दों में, 'मोदी जी हमारे इलाके एक स्कूल में लगे कैंप में ठहरे थे तब उन्हें मैंने जमीन पर सोते हुए देखा था। मोदी एक दिन में मात्र दो घंटे ही सोते थे और तब से मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं।'

जुनेजा ने बताया कि मोदी का यह सूट खरीदने का कारण उनसे गहरा लगाव है। जुनेजा एक कपड़ा कारोबारी हैं। हालांकि उनके कारोबार के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल सकी।

जुनेजा इस बात के लिए भी खुशी जाहिर की है सूट के लिए दिए गए पैसे गंगा की सफाई के लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि मोदी का सूट सूरत के एक विज्ञान संग्रहालय में मोदी के ही आकार की प्रतिमा को पहनाया गया है। इस विज्ञान संग्रहालय में मोदी के सूट सहित 450 उपहार नीलामी के लिए रखे गए हैं जिनमें अधिकांश देवी-देवताओं की मूर्तियां, महात्मा गांधी की प्रमिमा और पेंटिंग्स हैं।

गुजरात के एक छात्र ने भी लगाई सूट की बोली

Businessman Rajesh Juneja bids Rs 1.21 crore for PM Modi's suit

नीलामी के लिए रखा गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट की बोली सवा करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है कि लेकिन इससे पहले एक छात्र ने भी इसकी बोली लगाई।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, छात्र पंकज महेश्वरी ने अपने पॉकेट मनी से एक सूट की कीमत एक लाख रुपए लगाई जो शुरुआती बोली यानी 11 लाख रुपए से बेहद कम जिससे छात्र की बोली पर गौर नहीं किया गया।

इस मौके पर सीए के छात्र पंकज महेश्वरी का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी पर उन्हें गर्व है क्योंकि वे एक गरीब परिवार से थे और अपने कठिन परिश्रम के बूते देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed