{"_id":"be70db070a317d9a3b8f1a23fec4b639","slug":"businessman-gets-jail-for-not-filing-it-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी रिटर्न न भरने पर कारोबारी को जेल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आईटी रिटर्न न भरने पर कारोबारी को जेल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
आय कर रिटर्न भरने को लेकर कई लोग लापरवाही दिखाते हैं, लेकिन टैक्स चोरी के बढ़ते मामलों को काबू करने में सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दिल्ली की अदालत ने एक कारोबारी को दो साल आईटी रिटर्न न भरने की वजह से एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
एक निजी कंपनी के डायरेक्टर हरीश भसीन ने 2006-07 और 2007-08 में रिटर्न फाइल नहीं किया था। आय कर विभाग के मुताबिक पहले साल उनकी आय 11.98 करोड़ रुपए थी और टैक्स देनदारी करीब 4 करोड़ रुपए बनती है।
विज्ञापन
अगले साल टैक्स के दायरे में आने वाली उनकी कमाई 34.9 करोड़ रुपए रही थी और टैक्स देनदारी करीब 10 करोड़ रुपए रही। दोनों साल के लिए अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
अदालत ने भसीन को एक मामले में छह महीने कैद की सजा सुनाई और गुनाह दोहराने पर एक साल कारावास की सजा दी।