फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Business increases near khar police station due to sheena case

खार थाने के पास खाने-पीने का कारोबार करने वालों की चांदी

Sun, 06 Sep 2015 08:35 AM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
Business increases near khar police station due to sheena case

जब से शीना बोरा मर्डर केस सामने आया है तब से खार पोलिस स्टेशन के आसपास गतिविधियां बढ़ गई हैं। नाखुश खार निवासियों ने शिकायत की है कि उनके इलाके की शांति खत्म हो गई है, जबकि खाने-पीने का कारोबार वहां अभी खूब फल-फूल रहा है।

विज्ञापन


शीना मर्डर केस के मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और इस हत्या के रहस्यों से जुड़े उनके पूर्व पति संजीव खन्ना, जानी-मानी मीडिया हस्ती पीटर मुखर्जी, सिद्धार्थ दास, श्याम राय और मिखाइल बोरा से खार पुलिस स्टेशन में नियमित अंतराल पर पूछताछ की जाती रही है। इससे यहां मीडिया और इसके बारे में जानने वालों की भारी भीड़ तो होती ही है, बड़ी संख्या में पुलिस वाले भी होते हैं।
विज्ञापन


एक तरफ जहां खार निवासी सुस्त ट्रैफिक के अलावा बहुत अधिक भीड़ की शिकायत कर रहे हैं तो खाने-पीने का कारोबार करने वालों की चांदी है।

एक खाने-पीने की दुकान की मालकिन पद्मा यादगीरा कहती हैं कि उनके आउटलेट पर भारी संख्या में ग्राहक आते हैं और पिछले सप्ताह से तो उनके पास सांस लेने तक की फुर्सत नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी कमाई में पिछले सप्ताह के दौरान 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया ट्रायल पर अंकुश चाहते हैं रिबेरो

Business increases near khar police station due to sheena case

पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर जूलियो रिबेरो ने बंबई हाई कोर्ट से मांग की है कि शीना बोरा मर्डर मामले में मीडिया ट्रायल पर अंकुश लगाया जाए।

तीन सितंबर को रिबेरो ने बंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक पृष्ठ की चिट्ठी लिखकर इस मामले में मीडिया ट्रायल में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है लेकिन मीडिया ट्रायल पहले ही आरोपियों को दोषी ठहराने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है कि अपनी ही बेटी की हत्या के मामले में मीडिया कंपनी से जुड़ी इंद्राणी मुखर्जी और उनके वर्तमान पति पीटर मुखर्जी के कारण यह मामला हाई प्रोफाइल हो गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed