फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bus fell into the ditch in nepal, 31 dead

नेपाल में खाई में बस गिरी, 31 मरे

Sun, 13 Jan 2013 11:17 AM IST
बरेली/ब्यूरो
बरेली/ब्यूरो Updated Sun, 13 Jan 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
bus fell into the ditch in nepal, 31 dead

नेपाल के अछाम जिले से कैलाली जिले के टीकापुर कस्बे के लिए आ रही एक बस डोटी जिले के पहाड़ी रास्ते पर छतिवन गाविसा में आठ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार बस मालिक, चालक और खलासी समेत 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति ने इलाज को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दस गंभीर घायलों को नेपालगंज के अस्पताल में भेजा गया है और पांच का इलाज अतरिया के ही एक अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


अछाम जिले के जयगढ़ कस्बे से शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे बस संख्या 94 ख 3603, करीब 50 यात्रियों को लेकर कैलाली जिला के टीकापुर के लिए निकली थी। शुक्रवार को रात करीब तीन बजे डोटी जिले के छतिवान गाविसा रुवास टांडा के पास पहाड़ी रास्ते पर थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि चालक बस पर काबू खो बैठा और बस नीचे लुढ़कती हुई आठ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार बस मालिक, चालक और खलासी समेत 30 लोगों की मौके पर मौत हो गई और करीब 16 लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इलाज को ले जाते समय एक यात्री की रास्ते में मौत हो गई। इस तरह मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में सात महिलाएं शामिल हैं। सूचना पाते ही पुलिस और सेना के बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर अतरिया के पद्मा अस्पताल भेजा गया है। गंभीर होने पर 11 घायल यात्रियों को सघन इलाज के लिए नेपालगंज रेफर कर दिया गया है। पांच घायलों का इलाज अतरिया के पदमावती अस्पताल में चल रहा है। मौके पर बचाव दल बस को निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है और पुलिस, सेना और प्रशासन के अधिकारी अस्पतालों में पहुंचकर इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed