फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bus fares to go up in pttar pradesh

यूपी: रोडवेज बसों का सफर होगा महंगा

Wed, 07 Nov 2012 01:26 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 07 Nov 2012 01:26 AM IST
विज्ञापन
bus fares to go up in pttar pradesh

उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का सफर महंगा हो गया है। प्रदेश सरकार ने राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण सेवाओं का प्रति यात्री किराया दस पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है, जबकि निजी क्षेत्र की बसों के किराये में नौ पैसे प्रति व्यक्ति प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन


साथ ही वोल्वो बसों के किराये में 19 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। निगम ने किराये में 25 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था लेकिन सरकार ने इसे लगभग 16 प्रतिशत बढ़ाने को मंजूरी दी। इससे परिवहन निगम की हर महीने लगभग 25 करोड़ रुपये की आमदनी बढ़ जाएगी। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को शासनादेश जारी होते ही रात 12 बजे से किराये में बढ़ोतरी लागू हो सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में परिवहन निगम की साधारण सेवाओं का प्रति यात्री किराया 60 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 70 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया है। इसी तरह नगर सेवा की बसों में 1.50 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1.60 रुपये प्रति यात्री प्रति किमी किया गया है। सरकार का कहना है कि किराये में इस परिवर्तन से निगम और बेहतर सुविधाएं देने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी क्षेत्र की बसों का किराया 46 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 55 पैसा कर दिया गया है। 25 किलोमीटर की दूरी में नगरीय निजी क्षेत्र की बस सेवाओं के लिए किराया दो रुपये बढ़ाया गया है। अब यात्रियों को 10 रुपये की जगह 12 रुपये अदा करने होंगे। कैबिनेट ने परिवहन निगम की टैक्सियों के किराये में भी वृद्धि की मंजूरी दे दी है।

टैक्सियों का किराया पहले किमी के लिए 7.60 रुपये से बढ़ाकर 8.70 रुपये तथा उसकेबाद प्रत्येक 500 मीटर केलिए 3.65 रुपये से बढ़ाकर 4.10 रुपये किया गया है। निजी क्षेत्र की कांट्रैक्ट कैरिज बसों का किराया 21.10 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 24.25 रुपये प्रति किलोमीटर करने के  प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई है।

दूसरे प्रदेशों से आने वाली गाड़ियों पर टैक्स में राहत
दूसरे प्रदेश से अस्थायी एवं टूरिस्ट परमिट लेकर आने वाली सवारी गाड़ियों पर प्रति दिन प्रति सीट मासिक या त्रैमासिक टैक्स जमा करने की व्यवस्था है। नयी व्यवस्था के मुताबिक अब प्रतिदिन की दर पर केवल 12 दिनों का तथा त्रैमासिक जमा करने की दशा में केवल 30 दिन का ही टैक्स जमा करना होगा। इस सरलीकरण से टैक्स जमा करने के लिए बार-बार परिवहन कार्यालय आने की बाध्यता समाप्त हो जाएगी।

नए किराये की गणना में जुटा निगम
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार ने बताया कि शासनादेश जारी होते ही नया भाड़ा प्रभावी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए बस भाड़े की गणना करने के निर्देश दे दिए गए हैं। दूसरी तरफ निगम के सूत्रों ने बताया कि शासनादेश सबसे पहले राज्य परिवहन प्राधिकरण यानी एसटीए को भेजा जाएगा। एसटीए इसका अध्ययन करने के बाद परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को  बस भाड़ा प्रभावी करने का आदेश जारी करेगा।


किराया बढ़ोतरी एक नजर में
--साधारण बसों का किराया 60 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति यात्री से बढ़ाकर 70 पैसे हुआ।
--वॉल्वो का किराया 1.20 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर के बजाय 1.39 रुपये होगा।
--सिटी बसों का किराया भी डेढ़ रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1.60 रुपये किया गया।
--निजी क्षेत्र की बसों का किराया 46 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 55 पैसा हुआ।
-- 25 किलोमीटर की दूरी तक के लिए अब 10 के बजाए 12 रुपये देने होंगे।
---टैक्सियों का किराया पहले किलोमीटर का किराया 8.70 रुपये किया गया। पहले यह 7.60 रुपये था। उसके बाद प्रत्येक 500 मीटर केलिए 4.10 रुपये देना होगा जबकि पहले यह 3.65 रुपये था।
-- निजी क्षेत्र की कांट्रेक्ट कैरिज बसों का किराया 21.10 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 24.25 रुपये किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed