{"_id":"0505d28c2df0729396fec27938f5ce80","slug":"bus-falls-into-400-feet-deep-gorge-26-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 26 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
400 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 26 की मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे से अहमदनगर जा रही राज्य परिवहन निगम की एक बस बृहस्पतिवार को एक ट्रक से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार 26 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें ठाणे और पुणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ठाणे से करीब 154 किमी दूर टोकावडे के पास मलशेज घाटी में यह दुर्घटना हुई। बस में 38 लोग सवार थे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन के महाप्रबंधक (यातायात) सूर्यकांत अंबावडेकर ने कहा कि बस 400 फुट गहरी घाटी में गिर गई। उन्होंने बताया कि 20 शवों को ओटुर गांव में रखा गया है, जबकि छह शव जुन्नार के अस्पताल में हैं।
विज्ञापन
अहमदनगर और ठाणे की सीमा पर सहयाद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित मलशेज घाट प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी जयदीप विसावे ने कहा कि ठाणे जिला मुख्यालय को दुर्घटना के बारे में सुबह 10.30 बजे सूचना मिली।
इसके बाद पुलिस जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों और बचाव कार्य से जुड़े लोगों की टीम मौके के लिए रवाना की गई। मुरबाद के तहसीलदार प्रशांत जोशी ने बताया कि घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।