फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bus catch fire 30 people died in andhra pradesh

चलती बस में लगी आग, 42 जिंदा जले

Wed, 30 Oct 2013 05:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Oct 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
bus catch fire 30 people died in andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के महबूबनगर जिले के कोथाकोटा में बुधवार तड़के बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गई। बस में कुल 49 लोग सवार थे।

विज्ञापन


बीबीसी के मुताबिक बंगलूरू-हैदराबाद नेशनल हाइवे पर हुए इस हादसे में केवल सात लोग ही जान बचा पाए। इनमें बस का ड्राइवर और हेल्पर शामिल है।

हादसे में बचे लोगों को हैदराबाद के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से भाग रहे ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है।

बस की इंधन टंकी सड़क किनारे रखे एक कल्वर्ट से टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के समय बस में यात्री सो रहे थे इसलिए किसी को भागने का समय ही नहीं मिला।
fire in bus
विज्ञापन

अधिकतर यात्री हैदराबाद के

पुलिस अधीक्षक डी नागेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैवल कंपनी से यात्रियों की लिस्ट मंगाई जा रही है। फिलहाल जीवित बचे लोगों की खोज जारी है।

यह प्राइवेट वोल्वो बस बंगलूरू से हैदराबाद जा रही थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों में अधिकतर लोग हैदराबाद के थे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने घटना पर स्तब्धता व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वहीं तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी त्रासदी पर दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed