{"_id":"7d8a0f68-d003-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"burqa-clad-gang-robs-london-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्का पहनकर आया गैंग, स्टोर खाली कर गया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बुर्का पहनकर आया गैंग, स्टोर खाली कर गया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में मशहूर लंदन के सेल्फ्रिजेस स्टोर में गुरुवार रात एक अजीबोगरीब वाकया हुआ। बुर्का पहने छह औरतें स्टोर में दाखिल हुई, तो ऐसा लगा जैसे खरीदारी के लिए वहां आई हैं।
विज्ञापन
लेकिन पलक झपकते ही पूरी सूरत बदल गई। बुर्के में छिपी ये लोग औरतें नहीं, बल्कि चोर थे। स्टोर में दाखिल होने के बाद उन्होंने अपनी कुल्हाड़ियां निकालीं और महंगी घड़ियों से सजे ग्लास कैबिनेट को तोड़कर माल उड़ाने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद लुटेरे मोपेड और मोटरबाइक पर माल लेकर फरार हो गए। भागने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए मोटरबाइक पर पहले से उनके साथी सवार थे, ताकि माल लेकर तुरंत निकला जा सके।
विज्ञापन
गैंग के दो सदस्य कुछ दूर जाकर मोपेड छोड़कर भागने लगे, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले के प्रत्यक्षदर्शी मैथ्यू कारोजो ने बताया कि वह करीब ही पब में बैठकर दारू पी रहे थे, जब मोपेड के किसी चीज से टकराने की आवाज सुनी।
उसने पिज्जा रेस्तरां से निकलकर एक आदमी को दो लोगों को पकड़ने की कोशिश करते देखा, जो बाइक पर सवार थे। इनमें से एक ने बाइक गियर पहन रखा था और दूसरे ने बुर्का। गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।