फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bureaucrats Molested in Train, TTE arrested.

ट्रेन में प्रशासनिक अफसर से छेड़खानी, TTE गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2015 12:58 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
Bureaucrats Molested in Train, TTE arrested.

शनिवार को हावड़ा जा रही कालका एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार महिला प्रशासनिक अधिकारी ने टीटीई पर अभद्र भाषा और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इस मामले की जानकारी पर पुलिस और रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। महिला अफसर की शिकायत पर टीटीई को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली से हावड़ा जा रही कालका एक्सप्रेस के एसी कोच में कोलकाता निवासी महिला प्रशासनिक अधिकारी सवार थी। महिला अफसर ने टीटीई से एसी कम करने को कहा था। महिला अफसर ने आरोप लगाया कि ट्रेन में मौजूद टीटीई ने उससे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


(फोटो कैप्शन: आरोपी टीटीई)

आरोपी निलंबित किया गया, कोर्ट में पेशी

Bureaucrats Molested in Train, TTE arrested.

अफसर ने इस बात की जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उच्चाधिकारियों ने स्थानीय अफसरों को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस बीच ट्रेन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ गई थी। महिला अफसर हाथरस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गई और अलीगढ़ लौट आई। इसके बाद वह जिलाधिकारी आवास पहुंच गई।

उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ के साथ-साथ रेलवे अफसर डीएम आवास पहुंच गए। पीड़िता ने इस मामले में आरोपी टीटीई राज पाल सिंह के खिलाफ जीआरपी में तहरीर दे दी। एसएसआई जीआरपी अब्दुल कादिर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 354 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

‘जिस कोच में महिला अफसर सवार थी, उस कोच में उसकी ड्यूटी नहीं थी। वह तो अपने साथी टीटीई से किराया पूछने के लिए आया था। महिला अफसर ने उससे सीट बदलने की बात कहीं थी। मेरे इनकार करने पर यह आरोप मढ़े गए हैं। मुझे अफसरों ने निलंबित कर दिया है, इसकी मुझे जानकारी है।’
- आरपी सिंह, आरोपी टीटी टूंडला

‘आरोपी टीटीई आरपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीटीएम को इस प्रकरण की रिपोर्ट भेजी गई, उसी आधार पर आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।’
- गोपेश नाथ खन्ना, एसपी जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed