{"_id":"53b1a4187eb394bc423a71d2381b2d61","slug":"burdwan-blast-main-suspect-arrested-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्दवान धमाके का मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बर्दवान धमाके का मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Dec 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्दवान धमाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अहम कामयाबी मिली है। एनआईए ने इस धमाके के मुख्य संदिग्ध शाहनूर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि दो अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के खगरागढ़ में हुए इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ था। एनआईए ने मामले के एक दर्जन फरार आरोपियों पर 77 लाख रुपये का इनाम रखा है।
विज्ञापन
धमाके के बाद एनआईए प्रमुख शरद कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों ने बर्दवान का दौरा किया था। यह धमाका जिस मकान में हुआ था, वह दरअसल पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता नुरुल हसन चौधरी का था।
विज्ञापन
धमाके की जांच के दौरान एनआईए ने देश के कई हिस्सों में छापेमारी भी की थी। इसी के तहत उसने म्यांमार के रहने वाले मुश्तबा दहशतगर्द खालिद उर्फ खालिद मोहम्मद (28) को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। वह फर्जी दस्तावेज बना कर कुछ वक्त से हैदराबाद में रह रहा था। इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की सियासत भी गरमाई है।