फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bunty chor held in karnataka

कई राज्यों की पुलिस को थी 'बंटी चोर' की तलाश

Thu, 24 Jan 2013 12:29 PM IST
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी Updated Thu, 24 Jan 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
bunty chor held in karnataka

वाहन चोरी के मामलों में कई राज्यों में वांछित देवेंद्र सिंह उर्फ ‘बंटी चोर’ को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमिलनाडु पुलिस की मदद से कर्नाटक पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बंटी तिरुवनंतपुरम में 21 जनवरी को एक एनआरआई के घर से एक लक्जरी कार और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार था।        

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक पुलिस ने बीती रात बंगलूरू के नजदीक तावरकर में बंटी को गिरफ्तार किया। वहां के स्थानीय लोगों ने अखबार में इस शातिर चोर की तस्वीर देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद वह पकड़ में आया। केरल के गृहमंत्री थिरुवंचूर राधाकृष्णन ने बताया कि कर्नाटक पुलिस के सहयोग से केरल पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व बंटी को तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में देखा गया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। वह एनआरआई की चुराई गई कार को वहीं छोड़कर एक टैक्सी से बंगलूरू की दिशा में रवाना हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed