फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bullet train deal confirms between India and Japan

जापान से डील पक्की, भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

Sat, 12 Dec 2015 07:32 PM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Bullet train deal confirms between India and Japan

भारत और जापान के बीच आज बुलेट ट्रेन पर डील हो गई। इस डील के बाद भारत में बुलेट ट्रेन चलाने का नरेंद्र मोदी का सपना पूरा होने जा रहा है। करीब 98 हजार करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली इस परियोजना के लिए दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने एक साझा बयान जारी किया।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि इस समझौते के बाद मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का सपना साकार होने जा रहा है। इसके लिए हम जापान का तहे दिल से शुक्रगुजार हैं। दोनों देश वर्षों से एक-दूसरे का सहयोग करते आ रहे हैं और इसमें जापान की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने रक्षा क्षेत्र में भी जापान की मदद से कई अहम समझौते करने की बात कही। उन्होंने हाल ही में बंगाल की खाड़ी में हुए संयुक्त भारत-जापान नौसेना के संयुक्त अभ्यास की बात भी कही। इस नौसैनिक अभ्यास में अमेरिकी नौसेना भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर सैन्य परमाणु सहयोग भी बढ़ेगा

Bullet train deal confirms between India and Japan

मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि जापान जैसा देश हमारे विकास की गति को बढ़ाने के लिए मदद कर रहा है। बीते कई सालों में दोनों देशों ने आर्थिक तौर पर कई अहम कदम उठाए हैं। इसमें बुलेट ट्रेन समझौता एक अहम पड़ाव है।

इसके अलावा हम स्वच्छा ऊर्जा की ओर भी कदम बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके अलावा हम ऊर्जा के क्षेत्र में परमाणु कार्यक्रमों पर भी एक साथ काम कर रहे हैं। इस डील के ऐलान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे और उनके सहयोगी सदस्य मौजूद थे।

बुलेट ट्रेन परियोजना की कीमत करीब 98 हजार करोड़ है। इसके लिए जापान को भारत 0.1 फीसदी से दर से ब्याज चुकाएगा। इसके अलावा तकनीकी रूप से भी भारत की मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed