फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bullet proof office worth 150 crore ready for modi

AK के फ्लैट पर सवाल, मोदी का करोड़ों का ऑफिस तैयार

Sat, 04 Jan 2014 04:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
bullet proof office worth 150 crore ready for modi

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के लिए पांच-पांच कमरे वाले दो डुप्ले चुने गए, तो राजधानी में बवाल मच गया। ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि अगले ही दिन केजरीवाल ने ये सरकारी फ्लैट लेने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि वैसे तो वह अब भी चार कमरे वाले मकान में रहते हैं और सरकारी फ्लैट में केवल पांच कमरे हैं, लेकिन मेरे चाहने वालों ने फोन कर कहा कि इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसलिए मैंने अब छोटा घर खोजने के लिए कहा है।
विज्ञापन


लेकिन इस बीच खबर आई है कि भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी का नया दफ्तर बनकर तैयार है। वह बहुत जल्द इसमें तशरीफ लाने वाले हैं। यह ऑफिस 150 करोड़ रुपए में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने कॉम्‍प्लेक्स में बनवाया 'पीएमओ'

bullet proof office worth 150 crore ready for modi

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर में अपने नए ऑफिस में शिफ्ट होने वाले हैं और इसे अनौपचारिक रूप से 'नॉर्थ ब्लॉक' कहा जा रहा है।

टीओआई के मुताबिक नरेंद्र मोदी जनवरी मध्‍य में अपने नए ऑफिस में जाएंगे, क्योंकि फिलहाल शुभ मुहूर्त वाले दिन नहीं चल रहे। संयोग से नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय भी साउथ ब्लॉक में है।

150 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मुख्यमंत्री का नया ऑफिस कॉम्‍प्लेक्स एक साल से भी कम वक्‍त में तैयार किया गया है। इस परिसर में जो साउथ ब्लॉक तैयार किया गया है, वह नई दिल्ली के सेक्रेट्रिएट से मेल खाता है।

नए परिसर का नाम होगा पंचामृत

bullet proof office worth 150 crore ready for modi

इस परिसर को पंचामृत कहा जाएगा। मोदी के अलावा उनके मंत्री भी यहीं बैठेंगे। चार मंजिला यह इमारत 35 हजार वर्ग फुट में फैली है और इसे रोड एवं बिल्डिंग डिपार्टमेंट ने तैयार किया है।

परिसर का डिजाइन अहमदाबाद के एक दिग्गज आर्किटेक्ट ने बनाया है, जो इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट और अमूल डेयरी की इमारत का खाका खींच चुके हैं। इसके अलावा कुछ कॉरपोरेट ऑफिस का डिजाइन भी उन्होंने तैयार किया है।

सुरक्षा कारणों के चलते इसके दरवाजे और खिड़कियां बुलेटप्रूफ ग्लास से तैयार की गई हैं। सेंट्रली एयरकंडिशंड ‌बिल्डिंग में कैबिनेट बैठकों के लिए स्पेशल कमरा बनाया गया है और इस पर सीसीटीवी कैमरा चौबीसों घंटे नजर रखेगा।

असेंबली से सीधा जुड़ेगा

bullet proof office worth 150 crore ready for modi

रोड एंड बिल्डिंग के एक अधिकारी ने कहा, "मुख्यमंत्री का नया कार्यालय गुजरात विधानसभा की पहली मंजिल से सीधा जुड़ा रहेगा, जहां से मुख्यमंत्री, दूसरे मंत्री और विधायक असेंबली हॉल में दाखिल हो सकेंगे।"

मोदी ने इस परिसर के डिजाइन की हर बारीक चीज में काफी दिलचस्पी दिखाई है। फिलहाल गुजरात के मुख्यमंत्री का ऑफिस सचिवालय के ब्लॉक नंबर 1 में पांचवीं मंजिल पर है।

बीते कुछ साल के दौरान उनकी गतिविधियों में काफी इजाफा हुआ है। मोदी के प्रशासन संबंधी केंद्रीयकृत तरीके की वजह से बड़ी तादाद में स्टाफर दूसरे, तीसरे और चौथे मंजिल पर स्पेस घेर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed