{"_id":"100054206182e93bebea53316004374f","slug":"building-collapsed-40-people-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में इमारत ढही, 14 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गोवा में इमारत ढही, 14 की मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 05 Jan 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से 14 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 80 लोगों के अभी भी वहां दबे होने की आशंका है।
मामला गोवा के कानाकोना कस्बे का है जहां एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया। राहत और बचाव के लिए सेना को बुलाया गया है।
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर ने बताया कि जो लोग इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं उनको पकड़ने के आदेश दिए जा चुके हैं।
अभी तक करीब 20 लोगों को यहां से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि इस हादसे की वजह क्या रही।
पर्रिकर ने गोवा में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को इस हादसे के कारण स्थगित कर दिया है।
गौरतलब है कि साल 2012 के अप्रैल महीने में मुंबई में हुए एक हादसे में 74 लोगों की मौत हो गई थी।