{"_id":"7a501aae5979554679c9bdfc86e65748","slug":"building-collapse-in-thane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे में तीन मंजिला इमारत गिरी, नौ की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ठाणे में तीन मंजिला इमारत गिरी, नौ की मौत
Updated Thu, 30 Jul 2015 06:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तीन मंजिला इमारत गिर गई है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
जबकि 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
आपदा प्रबंधन विभाग के जन संपर्क अधिकारी प्रसाद ठाकुर ने बताया कि ये घटना ठाणे के डोम्बीवली इलाके में घटी है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि राहत और बचाव कार्य जारी है।
ठाकुर ने बताया कि राहत कार्य में बाधा आ रही है क्योंकि गिरी हुई इमारत के दोनों तरफ़ इमारतें हैं और उनके बीच का फासला काफी कम है। ऐसे में, वहां मलबा हटाने के लिए जेवीसी मशीन नहीं जा पा रही है।
विज्ञापन
ये इमारत लगभग 35 साल पुरानी बताई जा रही है।