{"_id":"256e5774ce5011f26d217e479198cd41","slug":"building-collapse-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमारत ढही, एक की मौत और कई फंसे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इमारत ढही, एक की मौत और कई फंसे
एजेंसी/चेन्नई
Updated Sun, 29 Jun 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई के पोरूर इलाके में शनिवार शाम एक 11 मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई लोग फंसे हैं।
विज्ञापन
चेन्नई के पुलिस आयुक्त एस जॉर्ज ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत के गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्यों में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) समेत कई एजेंसियों की मदद ली जा रही है।
बचाव दल के अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों को बचाया गया है। इन घायल पांचों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के वक्त इस निर्माणाधीन इमारत में कम से कम 50 लोग काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इस घटना पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया है। एक बयान में उन्होंने कहा है कि मैं इस बिल्डिंग के गिरने से स्तब्ध हूं।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद सौ लोगों का बचाव दल जिसमें 12 फायरब्रिगेड, एंबुलेंस, डॉक्टर और पैरामेडिकल की टीम शामिल थी मौके पर पहुंचा। आशंका जताई जा रही है कि शाम से जारी बारिश के चलते यह हादसा हुआ है, लेकिन अधिकारी इस बात से सहमत नहीं है और जांच की बात कह रहे हैं।