{"_id":"979ea8a97386908c3615dc08395da6b3","slug":"budget-session-will-began-in-rajasthan-since-25-febuary-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बजट सत्र बुधवार से शुरू होगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजस्थान में बजट सत्र बुधवार से शुरू होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 24 Feb 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो जाएगा। सत्र की शुरुआत परम्परागत तरीके से राज्यपाल कल्याण सिंह के अभिभाषण से होगी। कांग्रेस ने स्वाइन फ्लू व बिजली की बढ़ी दरों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
सत्र की शुरूआत में राज्यपाल अपने अभिभाषण में सरकार के एक साल का लेखा-जोखा रखेंगे। इसके बाद शोकाभिव्यक्ति के बाद सदन की कार्यवाही को बृहस्पतिवार सुबह तक स्थागित कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी, जिसमें दोनों दल सदन की आगे की कार्यवाही को अमली जामा पहनाएंगे।
विज्ञापन
विधानसभा के सत्र को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक की तैयारी कर ली है। भाजपा बचाव की तैयारी करेगी, तो कांग्रेस सरकार को घेरने की। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को भी शामिल करने की निर्णय किया है।
विज्ञापन