फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   budget session to be start from tuesday

विवादों की भड़की आग के बीच संसद का बजट सत्र आज से

Tue, 23 Feb 2016 05:22 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:22 AM IST
विज्ञापन
budget session to be start from tuesday

विवादास्पद मुद्दों की भरमार और इस पर चरम पर पहुंची सियासत के बीच संसद का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत के बाद बुधवार को देशव्यापी बहस का केंद्र बने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय विवाद मामले में चर्चा होगी।

विज्ञापन


इसके बाद 25 फरवरी को रेल बजट, 26 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण और 29 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। हालांकि सत्र से पहले अब तक हुई चार सर्वदलीय बैठकों में सरकार और विपक्ष ने सदन को शांतिपूर्वक चलाने पर हामी भरी है, मगर इसके अमली जामा पहनने के दूर-दूर तक आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


विपक्ष ने जहां जेएनयू विवाद, हैदराबाद में दलित छात्र की आत्महत्या, आरक्षण के सवाल पर जाटों का हिंसक आंदोलन, पठानकोट में हुए आतंकी हमला मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, वहीं सरकार ने भी रक्षात्मक रुख अपनाने के बदले इन सभी मुद्दों पर पलटवार का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते तीन सत्रों की तरह अगर इस सत्र में भी सरकार और विपक्ष के बीच जोर-आजमाइश जारी रही तो इस बार भी सरकार का आर्थिक एजेंडा पटरी से उतर सकता है।

नायडू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

budget session to be start from tuesday

बजट सत्र में हंगामे की जगह कामकाज की संभावना तलाशने के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी के बाद संसदीय कार्य मंत्री वैंकेया नायडू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई।

विपक्ष ने बैठक में ताजा विवाद से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की। बैठक में तय हुआ कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद अगले ही दिन सबसे पहले जेएनयू मसले पर चर्चा कराई जाए।

इसके बाद सभी विवादास्पद मुद्दों पर आम बजट पेश होने के बाद चर्चा कराने पर सहमति बनी है। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि विपक्ष बिल के गुण-दोष के आधार पर फैसला करेगा।

उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर देश का माहौल लगातार खराब होने का हवाला देते हुए कहा कि संसद न चलने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। जबकि नायडू ने कहा कि सरकार विपक्ष की सभी विषयों पर चर्चा की मांग स्वीकार कर चुकी है। ऐसे में विपक्ष को सदन चलाने में सहयोग करना चाहिए।

इन बिलों का तय होगा भविष्य

जीएसटी, व्हिसल ब्लोअर्स प्रोटेक्शन संशोधन बिल इंडस्ट्रीज (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन बिल, कंज्यूमर प्रोटेक्शन बिल, इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, बेनामी ट्रांजैक्शंस (संशोधित) बिल, प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (संशोधित) बिल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed