फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Budget 2015 - Budget session starts today in Parliament

पढ़ें, राष्ट्रपति के अभिभाषण की 14 बड़ी बातें

Mon, 23 Feb 2015 06:12 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
Budget 2015 - Budget session starts today in Parliament

संसद के बजट सत्र का शानदार आगाज आज से हो गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत हुई। राष्ट्रपति ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने बजट में सत्र में उम्मीद जताई की सकारात्मक काम होंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण में जो मुख्य बातें सामने आई वो इस प्रकार हैं।

1. महंगाई काबू करने के लिए काम करना है। व्यापार को सुगम बनाने पर जोर होगा। डीबीटी को लागू किया गया है। एलपीजी सब्सिडी के लिए 'पहल' कार्यक्रम एक जनवरी से लागू।
विज्ञापन


2. देश के विकास के लिए स्वच्छता की अहमियत समझना होगा। हर स्कूल में शौचालय योजना है। हर सांसद 50 फीसदी फंड स्वच्छता में लगाएं।

3. हाउसिंग सेक्टर के लिए एफडीआई लागू किया जाएगा। 2022 तक सभी को घर दिलाने की योजना है।

4. गांवों के समग्र विकास के लिए सांसदों के सहयोग से सांसद आदर्श ग्राम योजना शुरू की गई है। हर किसी को भोजना देना सरकार की प्राथमिकता है।

दो चरणों में 8 मई तक चलेगा सत्र

Budget 2015 - Budget session starts today in Parliament

5. कारोबार को सुगम बनाने के लिए सुविधा पोर्टल की शुरूआत होगी। कानूनी सुधार पर सरकार की प्राथमिकता होगी।

6. जमीन अधिग्रहण में किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। सरकार में जनता की भागीदारी के लिए mygov पोर्टल की शुरूआत की गई है।

7. टेक्नॉलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए डिजिटल इंडिया योजना की तैयारी। योजना आयोग खत्म कर नीति आयोग बना। जन धन योजना के जरिए लोगों को बैंक से जोड़ा जाएगा।

8. मोदी सरकार में महंगाई सबसे निचले स्तर पर पहुंची। शेयर बाजार में लगातार उछाल जारी है। जीएसटी से बेहतर टैक्स व्यवस्था और काले धन पर रोकथाम के लिए खास योजना बनाई।

9. कारोबार सुगम बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की शुरूआत की गई। 7.4 फीसदी जीडीपी सरकार के विकास की रफ्तार को दर्शाती है।

10. ज्यादा से ज्यादा नौकरियां सरकार की प्राथमिकता है। 'मेक इन इंडिया' से विकास को बढ़ावा देने की कवायद होगी।

11. स्किल डेवलपमेंट के लिए नया मंत्रालय बनाया गया है। युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट योजना की शुरूआत किया जाएगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत होगी।

12. स्वाइल हेल्थ कार्ड की शुरूआत होगी। सबको इलाज की सुविधा मिले। महिलाओं की सुरक्षा के मोबाइल आधारित हिम्मत ऐप का आगाज किया गया।

13. रक्षा, रेलवे में एफडीआई से देश को फायदा मिलेगा। स्मार्ट सिटी योजना आखिरी दौर में है। जिसमें शहरों को आधुनिक बनाने पर जोर है।

14. गांव और शहरों को 24 घंटे बिजली देने का लक्ष्य है। स्वदेश दर्शन योजना से टूरिज्म को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी। मंगल मिशन की कामयाबी बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed