फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Budget Session starts 23 February.

बजट सत्र: 25 को रेल, 29 को आएगा आम बजट

Thu, 04 Feb 2016 01:06 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
Budget Session starts 23 February.

बजट सत्र की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दो चरणों में चलने वाले बजट सत्र का पहला चरण 23 फरवरी से शुरू होगा, जो 16 मार्च तक चलेगा।

विज्ञापन


23 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का संबोधन होगा। 25 फरवरी को रेल बजट पेश किया जाएगा। 29 फरवरी को आम बजट पेश होगा।

बजट सत्र का दूसरा चरण 25 अप्रैल से शुरू होगा, ये 13 मई तक चलेगा। पिछली बार के मुकाबले इस बार बजट सत्र के दिनों की संख्या ज्यादा है।

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सीसीपीए की बैठक

Budget Session starts 23 February.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बजट सत्र को लेकर विचार-विमर्श के बाद इन तारीखों का ऐलान किया।

बजट सत्र को लेकर संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ये बैठक स्ट्रक्चर्ड नहीं थी। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होनी चाहिए।

सरकार की योजना इस सत्र में जीएसटी समेत दूसरे जरूरी बिलों को पास कराने की है। हालांकि इस बार भी कई ऐसे मुद्दे हैं जिससे सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इनमें हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या का मामला और अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed