फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   budget session set for start with president address

राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से संसद का बजट सत्र

Thu, 21 Feb 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 21 Feb 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
budget session set for start with president address

संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के साथ ही बृहस्पतिवार से बजट सत्र शुरू हो जाएगा। हेलीकॉप्टर घूसकांड समेत भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विपक्षी दलों के तीखे तेवरों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा है कि संसद की कार्यवाही सुचारु तौर पर चलाना सभी पार्टियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संसद चर्चा और बहस का मंच है।

विज्ञापन


लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार की ओर से बुधवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री ने मीडिया से कहा कि रचनात्मक और हितकारी चर्चाओं से ही देश के सामने मौजूद ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए आम सहमति का रास्ता बनेगा। इस मौके पर स्पीकर ने संसद की कार्यवाही शांति पूर्वक व सुचारु तौर पर चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन


उधर, हिंदू आतंक का विवाद सुलझ जाने के बावजूद अभी कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर विपक्ष सरकार को घेर सकता है। बुधवार को प्रमुख विपक्षी गठबंधन एनडीए ने बैठक कर सरकार को घेरने की रणनीति भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद एनडीए संयोजक शरद यादव ने कहा कि हेलीकॉप्टर घूसकांड समेत भ्रष्टाचार के मामलों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। एनडीए इस मुद्दे को शुक्रवार को ही उठाएगा। इस मसले पर वामदल, सपा व बसपा भी सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

हालांकि सरकार कह चुकी है कि वह इस मामले की जेपीसी समेत हर जांच के लिए तैयार है। अब एनडीए इस मसले पर अन्य दलों के साथ चर्चा के बाद फैसला करेगा कि किस तरह की जांच कराई जाए। एनडीए प्रेस काउंसिल के चेयरमैन मार्कंडेय काटजू के विवादित लेख पर भी सरकार से जवाब तलब करेगा।

साथ ही विपक्ष महंगाई, डीजल व गैस से लेकर खाद के दामों में बढ़ोत्तरी, सीमा पर सेना के जवान का सिर काटे जाने की घटना समेत विभिन्न मुद्दों पर खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।


प्रणब दा का पहला अभिभाषण
बजट सत्र का शुभारंभ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण से होगा। संसद के केंद्रीय कक्ष में प्रणब दा का यह पहला अभिभाषण होगा। इसके बाद 26 फरवरी को रेल बजट, 27 को आर्थिक समीक्षा और 28 को आम बजट पेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed