फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   budget session of parliament,

प्रधानमंत्री ने भाजपा कोर ग्रुप के साथ की बजट पर चर्चा

Mon, 15 Feb 2016 04:49 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 04:49 AM IST
विज्ञापन
budget session of parliament,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी आम बजट पर चर्चा की। कोर ग्रुप की बैठक में जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के अध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे।

विज्ञापन


इस दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत विरोधी नारेबाजी के बाद की गई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि बैठक में उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के अध्यक्ष पद के लिए नामों पर सहमति बन गई है। उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष पद की दौर में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा एकाएक मजबूती से उभरे हैं। दिल्ली और पंजाब के वर्तमान अध्यक्षों को एक मौका और दिया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से 29 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट पर चर्चा हुई। इसके बाद जम्मू-कश्मीर की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। इस बैठक को पीडीपी की नई मुखिया महबूबा मुफ्ती की ओर से भाजपा के समक्ष रखी गईं कुछ शर्तें को खारिज करने और अगले हफ्ते महासचिव राम माधव की जम्मू-कश्मीर यात्रा को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों के अध्यक्ष पद पर भी मंथन

budget session of parliament,

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में अध्यक्ष पद के लिए पार्टी स्तर पर कई बैठकें हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में इस पद की दौर में शुरू में स्वतंत्र देव सिंह और धरमपाल सिंह के नाम की चर्चा थी। इसके बाद अचानक रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा के नाम पर भी गंभीरता से विचार किया गया।

पंजाब में हालांकि शाह संगठन के कामकाज से खुश नहीं हैं, मगर एक खेमे का सुझाव है कि वर्तमान अध्यक्ष कमल शर्मा को बरकरार रखा जाए। अगर बाद में स्थिति नहीं संभलती तो दूसरे विकल्प के रूप में अविनाश खन्ना पर दांव लगाया जाए। इसी प्रकार दिल्ली में भी एक ताकतवर खेमा वर्तमान अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को एक और मौका दिए जाने के पक्ष में है।

अगले हफ्ते इन तीनों ही राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed