अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग करेगी कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने कहा है कि इस महीने की 23 तारीख से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान वह अर्थव्यवस्था को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग करेगी। पार्टी का कहना है कि इसे अर्थव्यवस्था के बारे में मोदी सरकार के दावे की पोल खुल जाएगी।
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष राज्यपालों के दुरुपयोग, दलितों पर अत्याचार, विश्वविद्यालय परिसर में तनाव और संघर्ष का भी मुद्दा उठाएगा।
शर्मा ने दावा किया कि अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में गिरावट का रुख है। विनिर्माण और औद्योगिक उत्पादन में भी गिरावट आई है। पिछले 13 माह में निर्यात काफी घटा है। निर्यातोन्मुख निर्माण क्षेत्रों में हजारों लोगों की नौकरियां खत्म हुई है और घरेलू निवेश में भारी गिरावट आई है।
20 महीने में सरकार ने सुशासन को किया दरकिनार
पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने भी कहा कि पिछले 20 माह में
इस सरकार ने सुशासन को दरकिनार किया है।
कांग्रेस ने वर्तमान वित्त वर्ष
में अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.6 फीसदी रहने के अनुमानों पर संदेह जाहिर
किया है। पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद केवल आर्थिक
इंद्रजाल रचने में लगे हुए हैं।
कई क्षेत्रों में उत्पादन में कमी आई है
लेकिन मोदी सरकार तेज विकास दर का अनुमान पेश कर रही है जो संदेह पैदा करता
है।