फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   budget session in parliament,

पीएम ने आज बुलाई प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक

Tue, 16 Feb 2016 09:06 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Tue, 16 Feb 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
budget session in parliament,

अगले हफ्ते शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख राजनीतिक दलों की बैठक मंगलवार को बुलाई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों में प्रमुख दलों के नेताओं को इसके लिए आमंत्रित किया है। एक अधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह सर्वदलीय बैठक नहीं है।

बैठक में किसी बिल को पेश करने या पास कराने को लेकर चर्चा नहीं होगी, इसमें केवल सत्र के सुचारु रूप से चलने को लेकर पीएम विपक्ष का सहयोग मांगेंगे।

इससे पहले कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया था कि वह विभिन्न मुद्दों पर गतिरोध तोड़ने को लेकर कांग्रेस से कोई चर्चा नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed