बजट 2016-17: सिगरेट ने सुलगाया सोशल मीडिया
मोदी सरकार के आम बजट 2016-17 को लेकर सोशल मीडिया में लोग अपने-अपने तरीके से चुटकी ले रहे हैं। बजट में क्या सस्ता और क्या मंहगा को लेकर वित्त मंत्री और मोदी सरकार पर कई जुम्ले गढ़े जा रहे हैं।
तो वहीं बजट पेश्ा करने से पहले जेटली की नकल कर शेरो शायरी के साथ लोग तंज कस रहे हैं। वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद से ही ट्विटर पर#Budget2016 ट्रेंड करने लगा।
सोशल मीडिया पर लोगों का सबसे ज्यादा दर्द सिगरेट के महंगा होने को लेकर छलका है। सिगरेट मंहगी होने के चलते लोगों ने खूब मजाक उड़ाया तो वहीं सिगरेट शौकीनों ने अपना दर्द भी मजाक के तौर बयां किया।
बता दें केंद्र सरकार ने आम बजट 2016-17 में सिगरेट उत्पाद पर 10 से 15 प्रतिशत उत्पाद कर बढ़ा दिया है, जिससे आने वाले दिनों में सिगरेट महंगी हो जाऐगी। आगे पढ़े बजट का कैसा उड़ा मजाक...
सुलगाया सोशल मीडिया
बजट में सिगरेट के महंगा होने पर आकाश पाठक नाम के शख्स लिखते हैं
"Milds kitne ki hai?"
— Akshar (@AksharPathak) February 29, 2016
"14 Rs"
"Goldflake?"
"14 ki"
"Aur lighter?"
"10 ka"
"Lighter dedo. Cigarette dost se maang loonga."#Budget2016
बजट में सिगरेट महंगी होने के बाद एक शख्स सुपर्न वर्मा लिखते हैं कि सिगरेट पीने वालों के बिना भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट आ जाऐगी।
Without smokers the Indian economy would collapse #Budget2016
— Suparn Verma (@Suparn) February 29, 2016
बजट पर एक और चुटकी
Breaking: ITC will follow samsung model, will launch new models of chota Goldflake and chota Goldflake mini#Budget2016
— Elvis (@gooljaar) February 29, 2016
गब्बर सिंह सरकार के आम बजट पर चुटकी लेकर कहते हैं करदाता कुछ इस तरह हैं।
3% taxpayers are like that guy working in a IT firm in Bangalore supporting a joint family of 16 in Bihar. #Budget2016
— Gabbbar (@GabbbarSingh) February 29, 2016
शेरो शायरी में भी उड़ाया मजाक
तो वहीं माधवन नाम के एक व्यक्ति माधवन नारायण सर्विस टैक्स और सरचार्ज बढ़ाए जाने को लेकर लिखते हैं कि..
Santa: "There is no new tax in this budget"
— Madhavan Narayanan (@madversity) February 29, 2016
Banta: "Really? Cess who?"#Budget2016
उध्ार फेसबुक पर एक बजट में सस्ता और महंगाई की मार को शेरो शायरी में कुछ इस तरह बयां किया।
'मंसूबा होली का लिए बैठा है हर शख्स, रंग होंगे, रम होगी और पंगा होगा
आग जेबों पर लगने वाली है, जूता चप्पल बेल्ट पर्स सब महंगा होगा'
एक और शख्स लिखते हैं कि...
'जिंदगी बोझ बन गई आखिर, आटा दाल नून तेल और शक्कर
सब ये औकात से बाहर पहुंचे, तुम जियो फेसबुक लाइक्स खाकर'