मोदी के शपथ ग्रहण पर खर्च हुए इतने लाख?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर 17.60 लाख रुपये खर्च किए गए थे। राष्ट्रपति भवन में 26 मई को आयोजित इस समारोह में देश-विदेश के 4017 मेहमान शामिल हुए थे।
आरटीआई के तहत राष्ट्रपति सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में टेंट, स्टेज, फर्नीचर और अन्य सामानों पर करीब 17.60 लाख रुपये खर्च किए गए।
पीएम मोदी के निजी सचिव बनें संजीव कुमार सिंगला
आईएफएस अधिकारी संजीव कुमार सिंगला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है। वह स्पेन में भारतीय राजदूत नियुक्त किए गए विक्रम मिश्री की जगह लेंगे।
1997 बैच के अधिकारी सिंगला अभी इस्राइल स्थित तेल अवीव में भारतीय दूतावास में तैनात हैं और अब वह पीएमओ में अपनी तैनाती के चलते स्वदेश लौट रहे हैं। सिंगला की नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी (एसीसी) मंजूरी दे चुका है। इस संदर्भ में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) आदेश भी जारी कर चुका है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव रहे 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी मिश्री को अप्रैल में स्पेन का राजदूत नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म हो रहा है। इसके अलावा सरकार ने दो कैबिनेट मंत्रियों हरसिमरत कौर बादल और एम वेंकैया नायडू के निजी सचिवों की भी नियुक्ति की है। 1990 बैच के इंडियन ट्रेड सर्विस अधिकारी हरदीप सिंह को बादल का जबकि 2000 बैच के आईएएस अधिकारी एस सुरेश कुमार को नायडू का निजी सचिव बनाया गया है।