फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   btech student running fake currency

कागजों को करारे नोट बनाकर चलाता था बीटेक छात्र, धरा गया

Thu, 28 Jan 2016 08:44 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
btech student running fake currency

पुलिस ने कोरे कागज की गड्डी को नोट बनाकर चलाने वाले गैंग को दबोचा है। गैंग का सरगना एक बीटेक छात्र है जो कोरे कागजों को नोटों की शक्ल में कट करके गड्डी बनाता था। कागजों की गड्डी के ऊपर और नीचे एक - एक असली नोट लगाकर गैंग इस गड्डी को नोट बताकर ब्याह शादी के मौके पर चला देता था।

विज्ञापन


गैंग का टारगेट वह लोग होते थे जिनके घर परिवार में कोई समारोह होता था और जिन्हें करारे नोटों की जरूरत होती थी। गैंग की गतिविधियों की भनक लगने के बाद एसएसपी ने स्पेशल को टास्क पर लगाया था। पुलिस ने गैंग सरगना बीटेक छात्र समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर इसी तर्ज पर बनाई गई सौ - सौ रुपये के नोटों की पांच गड्डियां बरामद की हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी डा. राम सुरेश यादव और सहायक पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके बुधवार को इस घटना का खुलासा किया। एसएसपी नितिन तिवारी के आदेश पर एसओजी ने मझोला पुलिस की मदद से सद्दाम पुत्र शफीक, इकराम पुत्र इकरार निवासी मियां कालोनी थाना मझोला, मोहम्मद अनस पुत्र शरीफ निवासी ज्ञानपुर सिरोना थाना नखासा (संभल) और उसके भाई शाने आलम व प्रमोद पुत्र सुरेश निवासी सिरसा थाना रजपुरा जनपद (संभल) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह फंसाते थे टारगेट को

btech student running fake currency

एसपी सिटी ने बताया कि तलाशी के दौरान इनके कब्जे से दस- दस हजार की पांच गड्डियां बरामद कीं। इन गड्डियों के ऊपर और नीचे 100-100 रुपये के असली नोट लगे थे। जबकि अंदर कागज को इस तरह से लगाया गया था कि वह असली नोट की तरह ही लगें। इसके अलावा थैले में कटे हुए कागज और रबड़ बैंड काफी मात्रा में बरामद हुए हैं।

पकड़े गए आरोपियों में मो. अनस बीटेक का छात्र है। वह दिल्ली रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। मोहम्मद अनस ही इस गिरोह को चला रहा था। मझोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पांचों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने पांचों को जेल भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में गैंग सरगना और बाकी आरोपियों ने कबूला है कि शादी व अन्य विशेष मौकों पर लोगों को नए नोटों की गड्डियों की जरुरत होती है। वह इसी मौके का फायदा उठाते थे। ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर कागज की गड्डियां लोगों को दे देते थे। पुलिस ने बताया कि कई लोगों के साथ ये गिरोह इसी तरह से ठगी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed