फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   btc and btc specific qualified will be teachers till december 31

बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी 31 दिसंबर तक बनेंगे शिक्षक

Sat, 29 Sep 2012 10:14 AM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Sep 2012 10:14 AM IST
विज्ञापन
btc and  btc specific qualified will be teachers till december 31

बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और उर्दू प्रवीणता धारियों को शिक्षक के रूप में भर्ती करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने इनके लिए पूर्व निर्धारित पदों की संख्या में 50 घटा दी है। अब 9,820 पदों की जगह 9,770 पर ही भर्ती होगी। मोअल्लिम वालों के संबंध में निर्णय नहीं हो पाया है। शासन ने सात अक्तूबर तक विज्ञापन निकालने और 31 दिसंबर तक शिक्षक तैनाती की प्रक्रिया पूरी कर लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने बीटीसी 2004 और विशिष्ट बीटीसी 2004 से लेकर 2008 तक तथा इसी अवधि के उर्दू प्रवीणताधारियों को शिक्षक बनाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार सात अक्तूबर तक विज्ञापन निकाला जायेगा और 31 दिसंबर तक सारी प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति करा दी जाएगी। शिक्षक बनने के लिए वे ही पात्र माने जायेंगे जो टीईटी पास होंगे। हालांकि इन्हें यह छूट दी गई है कि वे जिस जिले में चाहेंगे वहां शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जिलेवार आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन


मोअल्लिम करने वालों को शिक्षक बनाने की प्रक्रिया फिलहाल अभी रुकी रहेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन्हें 2911 पदों पर बिना टीईटी पास किये हुए नियमित शिक्षक बनाने के लिए न्याय विभाग से राय मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed