फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bsp will decide tomorrow to support on upa govt

रिटेल में FDI के खिलाफ बसपा, समर्थन पर फैसला कल

Tue, 09 Oct 2012 02:32 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Oct 2012 02:32 PM IST
विज्ञापन
bsp will decide tomorrow to support on upa govt
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने यूपीए सरकार को समर्थन जारी रखने या वापस लेने का फैसला कल तक के लिए टाल दिया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित अपनी रैली में मायावती ने कहा कि बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस मामले पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि बसपा रिटेल सेक्टर में एफडीआई की अनुमति के खिलाफ है। इससे छोटे व्यापारियों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। केंद्र सरकार के आर्थिक सुधार संबंधी फैसलों को जन विरोधी बताते हुए मायावती ने कहा कि सरकार के इन फैसलों से आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है। जिस तरह से सरकार ने एलपीजी सिलेंडर का कोटा तय किया है, उससे वह देश को पुराने युग में ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 से पहले हो सकते हैं।
विज्ञापन


मायावती ने अपने भाषण में यूपी की समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज क्राइम प्रदेश बन गया है। यूपी सरकार के फैंसलों को दलित विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने काशीराम पुण्यतिथि पर छुट्टी रद्द करके अपनी दलित विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी में गुंडों का राज हो गया है। सरकार के अभी तक के कार्यकाल में चोरी, बलात्कार, लूटमार जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश अब नंबर वन प्रदेश बन गया है। आरक्षण के मुद्दे पर अखिलेश सरकार की जमकर खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने मुस्लिम समाज के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 6 महीने में दर्जनभर से ज्यादा सांप्रदायिक दंगों की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed