{"_id":"869fa988-b7ca-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"bsp-mp-walking-when-national-song-was-being-played-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदेमातरम के वाकआउट पर सांसद ने बनाया ये कैसा बहाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वंदेमातरम के वाकआउट पर सांसद ने बनाया ये कैसा बहाना
नई दिल्ली/एजेंसी/ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में बुधवार को बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित किए जाने से पहले बसपा के एक सांसद राष्ट्रगीत वंदेमातरम का वाकआउट करके चले गए।
विज्ञापन
इस पर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कडी़ आपत्ति जताई और बसपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं करने की हिदायत दी।
दरअसल, 12 बजे दोबारा सदन की कार्यवाही शुरु हुई तो हंगामा शुरु हो गया। इस बीच मीरा कुमार ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये और अध्यक्ष के आसन के समीप नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपनी सीटों पर जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
सदन में शोर शराबा रूकने पर उन्होंने सदस्यों से राष्ट्रगीत के लिए खडे़ होने को कहा। राष्ट्रगीत की धुन शुरू होते ही डा. बर्क सदन से उठ कर चले गए।
राष्ट्रगीत की धुन पूरी होने के बाद अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के दौरान एक सदस्य सदन से चले गए। यह बहुत गंभीर मामला है।
उन्होंने कहा कि वह जानना चाहती हैं कि ऐसा क्यों हुआ और भविष्य में ऐसा कतई नहीं होना चाहिए?
‘यह हमारे धर्म के खिलाफ है, इसलिए अगर भविष्य में भी ऐसी स्थिति आई तो मैं वही करूंगा, जो आज किया है। जहां तक देश की आन-बान की बात है तो मैं इसके लिए अपनी जान भी कुर्बान करने को तैयार हूं।’
विज्ञापन
-- शफीकुर्रहमान बर्क, बसपा सांसद
गौरतलब है कि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में आया था बसपा सांसद पेट खराब होने की वजह से सदन से बाहर गए थे।