फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BSP MP Dhananjay Singh seeks bail to attend Parliament

धनंजय ने संसद सत्र में भाग लेने के लिए बेल मांगी

Sat, 07 Dec 2013 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
BSP MP Dhananjay Singh seeks bail to attend Parliament
नौकरानी हत्याकांड मामले में आरोपी जौनपुर के सांसद धनंजय ने संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने के लिए अंतरिम जमानत मांगी है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 10 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के समक्ष दायर आवेदन में धनंजय ने कहा कि वे जौनपुर से सांसद हैं और इसी नाते शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेना चाहते हैं। इसके बाद न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने पुलिस को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई न्यायाधीश दया प्रकाश की अदालत में स्थानांतरित कर दी।
विज्ञापन


धनंजय व उनकी पत्नी जागृति को नौकरानी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। उधर, पांडव नगर थाने में धनंजय के खिलाफ दर्ज रेप मामले में न्यायिक हिरासत अवधि 20 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed